: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

सेवा भारती, रांची महानगर द्वारा 274 जरूरतमंदों को भोजन वितरण

रांची , 29  मार्च : आज पूरी दुनिया के साथ हमारा देश भी COVID-19  की चपेट में है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार द्वारा पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है। हम लोग जानते हैं कि यह चुनौती आसान नहीं है पर इसके अलावा और कोई विकल्प भी नहीं है।  ऐसी विकट परिस्थिति में 28 VSK JHK 29 03 2020 मार्च 2020 को सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से सेवा भारती प्रांतीय कार्यालय, बिरसा चौक, प्रकाश नगर ,सेवा निकेतन परिसर में 274 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। उम्मीद किया जा रहा है कि कल से लाभुकों की संख्या 500 से अधिक होने की संभावना है ।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क, ग्लब्स लगाकर बड़ी सावधानी एवं शारीरिक दूरी रखते हुए भोजन वितरण का कार्यक्रम किया गया साथ ही प्रतिदिन के लिए भोजन लाभुकों का पंजीयन किया गया एवं उनके हाथों को सैनिटाइज भी किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती से जुड़ी श्रीमती डॉली कुजारा ने लोगों को हाथ धोने का साबुन वितरण किया। मौके पर लाभुकों ने कहा कि सेवा भारती का यह कार्य मानवता सेवा के लिए सराहनीय है। हम गरीबों को इस भुखमरी से निदान सेवा भारती दे रही है  ऐसा कहते हुए लोग लौटे।

सेवा भारती द्वारा यह भोजन वितरण कोरोनावायरस महामारी के परिपेक्ष में पूरे देश में लॉक डाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालक, ठेला चालक, कबाड़ चुनने वालों, गरीब ,अभावग्रस्त लोगों के लिए यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य के लिए समाज  के जिम्मेदार लोगों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने एवं प्रबंध - व्यवस्था अवलोकनार्थ के लिए राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरूशरण प्रसाद, सेवा भारती, झारखंड के प्रांतीय सह सचिव ऋषि पांडेय, राधेश्याम अग्रवाल ,गिरीश मल्होत्रा ,पूनम आनंद, श्याम टोरका , अनिरुद्ध कुमार आदि उपस्थित रहे ।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502