: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

सेवा भारती के निशुल्क भोजन वितरण में 705 लोग लाभान्वित

VSK JHARKHAND 30 3 2020 6रांची , 30  मार्च : सेवा, परोपकार और दु:खी की सहायता मनुष्य के प्रधान कर्तव्य हैं। आज लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से संचालित " दाल भात केंद्र " आज तीसरे दिन भी सेवा बस्तियों की महिला, पुरुष, बच्चों सहित 705 लोग लाभान्वित हुए। प्रतिदिन की भांति सेवा भारती के प्रांतीय कार्यालय, बिरसा चौक, रांची स्थित सेवा निकेतन परिसर में अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 बजे दिन तक " निशुल्क दाल भात केंद्र " का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान सख्ती से एक दूसरे से एक मीटर की शारीरिक दूरी, सावधानी और बचाव का पूरा पूरा ध्यान दिया जाता है एवं मौके पर आए हुए सभी लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया जाता है साथ ही अपने-अपने घरों से बेवजह न निकलने की हिदायत भी दी जाती है।

मौके पर व्यवस्था प्रबंधन की प्रक्रिया के निरीक्षण एवं सहयोग निमित्त राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ,सेवा भारती, झारखंड के सह सचिव ऋषि पांडेय, रांची महानगर अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, डॉ सीमा सिंह, अनिरुद्ध कुमार ,अरुण सिन्हा संजश मोहन ठाकुर सहित सेवा भारती के 12 कार्यकर्त्ताओं का भरपूर योगदान रहा।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502