: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न हुआ

प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता- 2023 में मध्य शाखा की तरफ से डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से डी.ए.वी. हेहल के विद्यार्थी भाग लेंगे।

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न हुआरांची, 04 सितम्बर : शाखा-स्तरीय “ राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -२०२३ ” कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद  के रांची मध्य और रांची महानगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची में रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी,पलामू के भूतपूर्व आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस तरह का आयोजन से बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की अग्रिम बधाई एवं भारत विकास परिषद शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न हुआके पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि देश के प्रति लोग जितना ज्यादा समर्पित होंगे उतना ही ज्यादा देश सशक्त और मजबूत होगा। भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता उसकी एक कड़ी है। सम्मानित अतिथि के रूप में ब्रिज फोर्ड स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलानगिया ने परिषद के विभिन्न कार्यक्रमो की प्रशंसा की । प्रान्त के पालक जी. पी. सिंह ने भारत विकास परिषद का परिचय कराया एवं प्रान्तीय अध्यक्ष श्री जी एन सिंह साहब ने सभी सम्मानित अतिथि, सदस्यगण एवं बच्चों एवं संगीत शिक्षिकाओं का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में रांची मध्य शाखा के 4 विद्यालय और रांची महानगर शाखा के 6 विद्यालयों ने भाग प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता- 2023 में मध्य शाखा की तरफ से डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से डी.ए.वी. हेहल के विद्यार्थी भाग लेंगे।लिया। शाखा-स्तरीय “राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -२०२३”  में प्रथम स्थान पर डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर डी.ए.भी, हेहल के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी रहे। आगे प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता- 2023 में मध्य शाखा की तरफ से डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से डी.ए.वी. हेहल के विद्यार्थी भाग लेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502