अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” आज से रांची, झारखंड में आरम्भ
रांची, 12 जूलाई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” आज रांची, झारखंड में आरम्भ हुई। यह बैठक 14 जुलाई सायं 6 बजे तक चलेगी। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक एवं सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थित हैं।