: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

परमवीर अल्बर्ट एक्का के पुत्र एवं पुत्रवधू को संघ ने सम्मानित किया

परमवीर अल्बर्ट एक्का के पुत्र एवं पुत्रवधू को संघ ने सम्मानित कियारांची, 10 जुलाई : परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद अल्बर्ट एक्का के पुत्र विंसेंट एक्का एवं पुत्रवधू रजनी एक्का को कांके रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर एवं गांधीनगर के संघचालक पंकज वत्सल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। अल्बर्ट एक्का झारखंड के एकमात्र शहीद हैं जिन्हें देश की रक्षा हेतु अपना जीवन उत्सर्ग करने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। विंसेंट एक्का ने कहा कि भारत माता की सेवा के लिए उनके परिवार का त्याग और समर्पण हमेशा जारी रहेगा।
अल्बर्ट एक्का का परिवार चैनपुर, गुमला में रहता है।

 

Workshop on Analyses of Social Issues By Vusualization


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502