: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

विकास भारती के हजारों कार्यकर्ता गांवों में कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को कर रहे जागरूक

रांची , 09 अप्रैल : कोरोना वायरस जैसी महामारी से शहर से लेकर गांवों तक के लोग परेशान हैं। देश में आई संकट की इस घङी में मदद करने के लिए VSK JHK 9 04 2020 1झारखंड की सबसे बङी स्वय़सेवी संस्थाओं में से एक विकास भारती बिशुनपुर के कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं। झारखंड के उन इलाकों में भी मदद पहुंचाने से परहेज नहीं कर रहे हैं जहां प्रशासन के लोग भी बिना तैयारी के जाने से परहेज करते हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित गांवों म़े भी तैयार भोजन पहुंचा रहे हैं तो कई जिलों में महिला कार्यकर्ताओं से मास्क तैयार करवा कर निश्शुल्क वितरित कर रहे हैं। मास्क तैयार करने और उसे वितरित करने में मुस्लिम लङकियां भी पीछे नहीं हैं। इस कार्य में विकास भारती के 5000 से अधिक कार्यकर्ता लगे हैं। इस संस्था के कार्य को देखने के लिए इस वर्ष फरवरी माह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी गुमला जिले के बिशुनपुर आए थे। संस्था के सचिव पद्मश्री अशोक भगत स्वयं कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से रातदिन बात कर उनका हौसला बढा रहे हैं।

विकास भारती बिशुनपुर का झारखंड के लगभग सभी जिलों में कार्य चल रहा है। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 10000 से अधिक लोग जुङकर काम कर रहे हैं। इनमें से अभी 5000 हजार से अधिक कार्यकर्ता कोरोना वायरस जैसी महामारी से निबटने में लोगों की मदद कर रहे हैं। गुमला एवं लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित गांवों में भोजन कैंप चला रहे हैं तो रांची, गढवा, पलामू, लातेहार, गुमला, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम जिलों के सुदूर ग्रामीण इलाकों में दीवार लेखन कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आदिम जनजाति परिवारों के बीच कच्चा राशन सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

जनशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त लङकियां तैयार कर रही मास्क : रांची जिले में विकास भारती के जनशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त लङकियां व प्रशिक्षण देने वाली महिलाएं आपदा की इस घङी में अपने अपने घरों में रात दिन मास्क तैयार करने के साथ साथ उसे वितरित करने का भी काम कर रही हैं। 50 लङकियां इस काम में लगी है। इसमेँ मुस्लिम लङकियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। इसके साथ ही विकास भारती के मुख्यालय बिशुनपुर में 12 लङकियां मास्क तैयार कर रही हैं। अब तक 30 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया गया है।

आइसोलेशन बेड भी किया गया है तैयार : विकास भारती द्वारा गुमला जिले के बिशुनपुर में संचालित सुक्का बिरजिया अस्पताल मे दो बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में विकास भारती के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर हमेशा तैयार रहते हैं। जरूरत पङने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करते हैं।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502