: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠
रांची, 25 अक्टूबर 2018 : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जिवेशवर मिश्र एवं जगन्नाथ शाही जी के अगुवाई में झारखंड के लगभग 50 से अधिक संगठनों एवं राज्य भर के विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल झारखंड को एक ज्ञापन  दिया। ज्ञापन  के माध्यम से  महामहिम Bharat VSK 25 10 18 राज्यपाल झारखंड से निवेदन किया गया कि वह भी झारखंड की विभिन्न सामाजिक  एवं धार्मिक संगठनों एवं राम भक्तों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक  पहुंचाए जिससे कि केंद्र सरकार अध्यादेश के माध्यम से भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें । यह सर्वविदित है कि हिंदू समाज 1528 से ही श्री राम जन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है , इसके समाधान के लिए कई बार वार्ताओं के प्रयास भी हुए है जो हर बार असफल सा हुआ 1950 से न्यायपालिका में भी यह प्रयासरत है । सर्वोच्च न्यायालय में विरोधी पक्ष ने मूल मुकदमे की सुनवाई टालने के लिए हर प्रकार के चली , अब 29 अक्टूबर 2018 से तारीख है दी गई है आगे क्या होगा कुछ निश्चित नहीं है। श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण हिंदू समाज का 1928 संकल्प रहा है। अनावश्यक विलंब हिंदू समाज के धैर्य  की परीक्षा ले रहा है वर्तमान स्थिति में इसका समाधान यही हो सकता है कि केंद्रीय सरकार अध्यादेश लाकर श्री रामBharat VSK 25 10 18 जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें।झारखंड प्रांत के निम्नलिखित संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए इस्कॉन के कोऑर्डिनेटर डॉ सौरभ चौधरी, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अशोक पुरोहित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद महतो, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, सेवा भारती के रितेश रंजन सिंह, विद्या भारती के शशिकांत फाड़के, मार्गदर्शक मंडल के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी दिव्यानंद जी, जय गुरुदेव सेरतन बेदिया, गौ सेवा ट्रस्ट से श्रीप्रकाश, गायत्री परिवार के संजीव जी, हिंदू जागरण मंच के ऋषि नाथ शाहदेव एवं सुजीत सिंह, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, जयसवाल समाज से अरुण भगत, मारवाड़ी समाज से शिखर चंद जैन, चेंबर ऑफ कॉमर्स से विनोद जयसवाल, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अनूप साहू, रौनियार समाज के अनिल साहू, धनवार आदिवासी महासंघ के राम प्रसाद सिंह, मारवाड़ी पंचायत के जयप्रकाश  तापड़िया, ह्यूमन राइट्स के  सचिन, रौनियार समाज  के रितेश तोशाम कुशवाहा समाज से अमरेश्वर मेहता,  संगठन मंत्री केशव राजू, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, प्रांत मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, प्रदेश सेवा प्रमुख डॉ कश्यप बाल गोविंद, प्रांत सह मंत्री मनोज कुमार, महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल, विभाग सह मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख संजय जी, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुदेव तिवारी, प्रमुख अशोक अग्रवाल समन्वय मंच, रांची विभाग प्रमुख प्रचार-प्रसार अमर प्रसाद, सेवा भारती के कमल जी सहित प्रांत एवं जिला के कई पदाधिकारी सहित 150 से अधिक लोग सम्मिलित हुए।

Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502