Vishwa Samvad Kendra Jharkhand
Open menu
  • Home
  • About Us
  • News
  • Views
  • Interview
  • Personality
  • Photo Gallary
  • Book Review
  • Grievance
  • Contact Us
  1. You are here:  
  2. Home

विहिप का सांसद संपर्क अभियान शुरू, सांसदों से मिलकर तीन खास विषयों पर चर्चा करेंगे

विहिप का सांसद संपर्क अभियान शुरू, सांसदों से मिलकर तीन खास विषयों पर चर्चा करेंगेनई दिल्ली, मार्च 11, 2026 : विश्व हिन्दू परिषद का त्रि-साप्ताहिक सांसद संपर्क अभियान 27 मार्च तक चलेगा। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार यानि 9 मार्च को प्रारंभ हुए विशेष सांसद संपर्क अभियान के अंतर्गत देश के दोनों सदनों के सभी सांसदों से मिलकर तीन ज्वलंत विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि हर शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद संपर्क हमारी वार्षिक योजना का एक हिस्सा है। किंतु, इस वर्ष उस सत्र की अवधि कम होने के कारण बजट सत्र में यह आयोजित किया गया है। इस वर्ष कुछ विशेष विषयों को लेकर देश के कानून निर्माताओं से निवेदन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनसंख्या असंतुलन पर एक व्यापक राष्ट्रीय चिंतन की आवश्यकता है। पिछली अनेक सरकारों ने इस बारे में अपने-अपने तरीके से काम किया, लेकिन अब आवश्यकता इस बात की है कि इसकी बारीकियों पर चिंतन कर एक प्रभावी जनसंख्या नीति बने और नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा क्षेत्रीय और सांप्रदायिक जनसंख्या संतुलन नीतियों जैसे माध्यमों के साथ जन मन की सहभागिता से यह कार्य आगे बढ़े।

भारत धर्म प्राण देश है, जिसकी आत्मा तीर्थों में बसती है और तीर्थ विकास के बिना भारत के विकास की कल्पना अधूरी है। तीर्थ यात्राओं का देश की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान है। इसलिए, हम सभी सांसदों से निवेदन करेंगे कि देश के तीर्थक्षेत्रों का समुचित विकास हो और वे भारत की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और स्वाभिमान के केंद्र बिंदु बनकर, पुनः धर्म, आध्यात्म और मानव कल्याण के वैश्विक प्रहरी बनें। मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति मिले, हिन्दू का पैसा हिन्दू हित में काम आए तथा तीर्थाटन के विकास के लिए संस्कृति मंत्रालय में एक स्वतंत्र विभाग का गठन कर इनका चहुंमुखी विकास हो।

तीसरे विषय के रूप में हम संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के प्रावधानों को देश के सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू करने के लिए उनसे निवेदन करेंगे। जिससे कि सभी धर्मों को धार्मिक शिक्षा का भेदभाव रहित सामान संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सके। साथ ही अल्पसंख्यक को परिभाषित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करेंगे। विहिप महामंत्री ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में होगा। अलग-अलग चरणों में देश के अलग-अलग प्रांतों से आए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों से राजधानी दिल्ली में संपर्क कर रहे हैं। पहला चरण 9 से 13 मार्च तक होगा और दूसरा 16 से 20 मार्च तक। इसके बाद 23 मार्च से 27 मार्च तक अभियान का समापन सप्ताह होगा।

उन्होंने बताया कि हम बिना किसी राजनीतिक या विचार भेदभाव के हर दल के, हर मत पंथ संप्रदाय और हर क्षेत्र के सांसद से मिलकर खुलकर अपनी बात उनके समक्ष रखेंगे। प्रेस वार्ता में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री तथा अखिल भारतीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीश सिंह भी उपस्थित थे।

Page 33 of 34

  • 25
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • 30
  • 31
  • 32
  • 33
  • 34

Latest News

मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘विजयादशमी’ मनाने के लिए एकत्रित होने वाले आरएसएस स्वयंसेवकों पर दर्ज आपराधिक केस रद्द किया

मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘विजयादशमी’ मनाने के लिए एकत्रित होने वाले आरएसएस स्वयंसेवकों पर दर्ज आपराधिक केस रद्द किया

...
Read More
अत्याधुनिक रुद्रम-II वायु-से-सतह वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

अत्याधुनिक रुद्रम-II वायु-से-सतह वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

...
Read More
गाज़ियाबाद जैसी जघन्य घटनाओं पर पूर्ण विराम के साथ कट्टरपंथी मनोवृति पर भी बुलडोजर जरूरी – आलोक कुमार जी

गाज़ियाबाद जैसी जघन्य घटनाओं पर पूर्ण विराम के साथ कट्टरपंथी मनोवृति पर भी बुलडोजर जरूरी – आलोक कुमार जी

...
Read More
अंग्रेज ही नहीं, वामपंथी भी जिनसे भयभीत रहे

अंग्रेज ही नहीं, वामपंथी भी जिनसे भयभीत रहे

...
Read More

Login Form

  • Forgot your password?
  • Forgot your username?

Copyright © 2025 Vishwa Samvad Kendra Jharkhand. All Rights Reserved.