: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक डॉ मोहन मधुकर भागवत आज सायं रांची पहुंचेंगे

Mohan Bhagwat RSS Chief 1543064535रांची, 30 जुलाई  2019 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक डॉ मोहन मधुकर भागवत अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान आज सायं रांची पहुंचेंगे। उनका रात्रि प्रवास रांची में ही निर्धारित है। 31 जुलाई को प्रातः सिमडेगा जिले स्थित रामरेखा धाम के पूज्य संत बाबा श्री उमाकांत महाराज जी से मिलेंगे तत्पश्चात वहां से वापस रांची आएंगे। अपने विशेष संपर्क योजना के तहत पिछले वर्ष नवंबर में जब पूज्य सरसंघचालक जी झारखंड के पूज्य संतों से मिले थे तब श्री राम रेखा धाम के पूज्य बाबा जी ने उन्हें सिमडेगा स्थित अपने आश्रम आने का निमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर उनसे आशीर्वाद लेने कल रामरेखा धाम जाएंगे। रामरेखा धाम से वापस वे रांची आएंगे और 1 अगस्त को प्रातः रांची से प्रस्थान करेंगे ।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502