: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

पू.सरसंघचालक मोहनजी भागवत का बौद्धिक वर्ग का आयोजन कल सायं  5:00 बजे से

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर की ओर से “ वर्तमान परिदृश्य एवं हमारी भूमिका " विषय पर रविवार, 26 अप्रैल 2020, सायं 5 बजे बौद्धिक वर्ग का आयोजन किया गया है जिसमें पू.सरसंघचालक मोहनजी भागवत  का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

374154df c601 4608 abd6 a866f7323fdeरांची , 25 अप्रैल  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत रविवार को आरएसएस के नागपुर महानगर की ओर से प्रस्तावित बौद्धिक वर्ग को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। ' वर्तमान परिदृश्य एवं हमारी भूमिका ' पर उनका यह संबोधन शाम पांच बजे शुरू हो जाएगा। उनकी बातों को देश के साथ-साथ विदेशों में रह रहे स्वयंसेवकों एवं अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति में लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकते  पर देश और समाज हित में कार्य करना है। इस को ध्यान में रखते हुए प्रचार विभाग पूरी तरह से सक्रिय है और संबोधन को लोगों तक पहुंचाने के लिए संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। लोगों तक उनका संदेश पहुंचे इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

संघ प्रमुख के संबोधन को लोग वीएसकेझारखंड, वीएसकेभारत, आरएसएसडॉटओआरजी सहित यूट्यूब, फेसबुक आदि पर लाइव सुन व देख सकते हैं। अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स चैनल  का भी सहारा लिया जा रहा है।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502