: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

सेवा भारती के सात दाल भात केंद्रों से प्रतिदिन 2000 से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित

VSK JHK 07 05 2020रांची , 07 मई : सेवा भारती, झारखंड की ओर से लॉकडाउन के अंतर्गत विशेषकर रांची , जमशेदपुर, बोकारो जिला सहित सात स्थानों पर प्रतिदिन निशुल्क भोजनालय का संचालन हो रहा है। इन केंद्रों पर नियमित रूप से एक निश्चित समय और एक निश्चित स्थान पर वंचित परिवारों के 2,000 से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे अपने अपने बर्तन में दोपहर का भोजन प्राप्त करते हैं। सेवा भारती, बोकारो महानगर के सचिव राम वचन सिंह व विभाग संगठन मंत्री गिरीश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि लॉकडाउन- 3 में भी तीन स्थानों पर भोजनालय चल रहे है। जिसमें बोकारो के सेक्टर - 9 स्थित बसंती मोड़,  दुन्दीबाद , सोना टांड़ केंद्र से प्रतिदिन 500 से अधिक दिहाड़ी मजदूर, अभावग्रस्त लोग दोपहर का गर्म भोजन प्राप्त करते हैं।  

ऐसे ही जमशेदपुर महानगर सचिव संजय मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर के तीन स्थानों पर दाल भात केंद्र का संचालन हो रहा है जिसमें बागबेड़ा, सीपी टोला एवं प्रधान टोला केंद्रों से नियमित 550 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है।

इसी तरह सेवा भारती, झारखंड के मुख्यालय रांची के बिरसा चौक, प्रकाश नगर स्थित सेवा निकेतन में लगातार सेवा कार्य जारी है‌। आज 39वें दिन रांची दाल भात केंद्र पर 18 सेवा बस्तियों के 918 महिला-पुरुष व बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया। 

सेवा भारती , रांची दाल भात केंद्र के अवलोकनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन , क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर , सेवा भारती , रांची  महानगर अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा , अनिरुद्ध कुमार, अरुण सिन्हा सहित भोजन वितरण में लगे स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502