: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल का उद्घाटन आज 

DSC 0224 FILEminimizerरांची, 15 फरवरी : राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल का उद्घाटन आज सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर मे सुबह 9:30 बजे समिति के अखिल भारतीय संचालिका मा शांता अक्का जी के कर कमलों द्वारा भारत माता पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। झारखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति के भावपूर्ण झारखण्डी माहौल में प्रारम्भ हुए इस बैठक में पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के रूप में DSC 0225 FILEminimizerलगभग एक सौ महिला प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुकी है। सरला बिरला विश्वविद्यालय सुरम्य प्राकृतिक परिसर में हो रहे इस बैठक में देश की वर्तमान स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा, परिवार प्रबोधन,अपनी शाखाओं की संख्या बढ़ाना एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में महिलाओं की योगदान व परिवार के नीब के रूप में कैसे और भी मजबूत हो इन विषयों पर गहन चिंतन होंगी। केंद्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में अनेक विषयों के साथ साथ देश की समसामयिक विषयों पर गहन मंथन होने की संभावना है। DSC 0107 FILEminimizerइस बैठक में राष्ट्र सेविका समिति के प्रमुख संचालिका सहित प्रमुख कार्यवाहीका अन्नन्दानम सीता गायत्री, सह कार्यवाहीका सुनीता हलदेकर, रेखा राजे सहित झारखंड से प्रान्त संचालिका उषा सिंह, प्रांत कार्यवाहीका शारदा जी इस बैठक में सम्मिलित हैं। उद्घाटन सत्र झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्य एवं वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं के द्वारा किये गए स्वागत समूह आये प्रतिनिधियों का मनमोह लिया।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502