वनवासी कल्याण केंद्र के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश कामत का निधन
रांची, 22 अप्रैल 2019 :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और वनवासी कल्याण केंद्र ,झारखंड – बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे प्रकाश कामत का रविवार की शाम करीब 4:45 बजे कर्नाटक के बेलगावं में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि सोमवार को कर्नाटक में होगी। श्री कामत लगभग 70 वर्ष के थे। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 10 अप्रैल 1949 को श्रृंगेरी में जन्मे, कर्नाटक श्री कामत जी, क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सूरतकल से इलेक्ट्रिकल में अपनी बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और आदिवासियों के विशेष कल्याण में समर्पित कर दिया। मैकेनिकल इंजीनीयरिग्न कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे संघ के प्रचारक बने। संघ में विभिन्न दायित्वों के बाद कर्नाटक वनवासी कल्याण केंद्र के संगठन मंत्री बने। श्री प्रकाश कामत जी उत्तर मध्य क्षेत्र के वनवासी कल्याण आश्रम का क्षेत्र संगठन मंत्री के नाते 2004 से 2014 तक अपना योगदान दिए। इसके बाद अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख के नाते कार्य किया । 2 साल पूर्व पटना में अखिल भारतीय बैठक के दौरान उन्हें लकवा मार दिया था उसके ऊपरान्त आप स्वास्थ्य लाभ हेतु कर्नाटक के बेलगांव में रह रहे थे। झारखंड में इनका योगदान हम कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है ।झारखंड में केंद्र होने के पूर्व दक्षिण क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री के नाते भी इन्होंने अपना योगदान दिया। इसके पूर्व हिंदू सेवा प्रतिष्ठान कर्नाटक के प्रमुख का दायित्व का भी इन्होंने निर्वहन किया।इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अपना संपूर्ण जीवन संघ के प्रचारक के नाते समाज को समर्पित कर दिया ।अपने मृदुल स्वभाव और विषम परिस्थितियों में भी सदा कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन करने वाले श्री प्रकाश कामत जी आज हमारे बीच नहीं रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए अपने कर्मठ और जनजाति समूह के बीच पूर्ण समर्पण भाव से इन्होंने जिस सेवा का भाव जागृत किया था इस नाते उनकी कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। हम सब ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है। वनवासी कल्याण केंद्र के विजय केशरी ने बताया कि श्री कामत के कार्यकाल में वनवासी कल्याण केंद्र का कम काफी तेजी से बढ़ा।