: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सामूहिक गान में डीपीएस धुर्वा के बच्चों को प्रथम स्थान

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीपीएस धुर्वा के बच्चों को रांची, 16 अक्टूबर  : भारत विकास परिषद् के रांची मध्य एवं रांची महानगर शाखा के तत्वाधान में राष्ट्रीय सामूहिक गीत प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। विजय कुमार ने कार्यक्रम की महत्ता एवं परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं संस्कार के कार्यों की सराहना की। परिषद के पालक अधिकारी गिरीश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस तरह से स्कूल और कॉलेज से पास होकर अच्छे पद पर जाने वालों का लिस्ट स्कूल में लगा होता है उसी तरह का एक लिस्ट और होना चाहिए कि हमारे स्कूल और कॉलेज से कितने राष्ट्रभक्त निकले हैं। स्कूल के प्राचार्य श्रीमती किरण द्विवेदी ने अपने अभिवादन में कार्यक्रम एवं परिषद के बारे में जानकारी दी।

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीपीएस धुर्वा के बच्चों को कार्यक्रम में स्थानीय 9 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया एवं हिंदी और संस्कृत में राष्ट्रीय गीतों का सामूहिक गायन किया। अर्पिता दास, एन. के पाठक एवं आर. एस. मिश्रा के द्वारा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें प्रथम पुरस्कार डी.पी.एस. धुर्वा के बच्चों को मिला, द्वितीय पुरस्कार ब्रिजफोर्ड स्कूल, टीपूदाना के बच्चों को मिला एवं तृतीय पुरस्कार डी.ए.वी., बरियातू के बच्चों को मिला।

रांची, 16 अक्टूबर  : भारत विकास परिषद् के रांची मध्य एवं रांची महानगर शाखा के तत्वाधान में राष्ट्रीय सामूहिक गीत प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जी.एन. सिंह, प्रांतीय महासचिव जी.के. शर्मा ,सेवा के क्षेत्रीय सचिव  भोला नाथ सहाय,  रांची महानगर शाखा के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद एवं सचिव डॉ शशांक पुष्कर, कार्यक्रम समन्वयक ज्योतिष  चंद्रा, शाखा अध्यक्ष  डॉ सुशील कुमार , रामगढ़ शाखा से राजा राम मोइन  राय एवं भारत विकास परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन में भारत विकास परिषद झारखंड के अध्यक्ष जी.एन. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502