: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

 वैश्विक महामारी के दौरान सेवा कार्य में महिलाओं का सराहनीय योगदान

68738051 2376736029311700 9041904935544815616 oकोरोना वायरस जैसी महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए भारत की जनता ने सरकार को पूरा सहयोग भी दिया है। इस दौरान सभी लोग देश के प्रति अपना कर्तव्य समझते हुए यथाशक्ति सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं। ऐसे में भारत की जिम्मेदार महिलाएं कहां पीछे रहती। वे लोग भी आगे आकर लोगों की सेवा में जुट गई। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। भारत का इतिहास गवाह रहा है कि जब जब देश पर संकट का बादल छाया है तो महिलाओं ने हाथ में तलवार उठाया है।

94675327 2622305478088086 8705171888856367104 nकोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क की आवश्यकता हुई तो महिलाओं ने अपने हुनर का परिचय देते हुए मास्क बनाना शुरु कर दिया। रांची की सीमा मिश्रा, जो भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई से जुड़ी है, जैसे ही इन्हें पता चला कि फेस मास्क कोरोना वायरस जैसे महामारी से  बचाव में लाभदायक है। इन्होंने बिना समय गवाए हुए फेस मास्क बनाना शुरु कर दिया। यह प्रतिदिन फेस मास्क बनाती हैं और खुद ही लोगों के बीच जाकर  वितरित करती  हैं। बिना किसी से सहयोग लिए  यह कार्य कर रही हैं । उन्होंने बताया  कि हर महिला को आगे आकर समाज और देश की सहायता करनी चाहिए। सभी लोगों की सहायता से ही हम कोरोना जैसे महामारी को हरा सकते हैं। अभी समय है कि हम लोग निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें । सीमा मिश्रा का कहना है कि लोगों की सेवा में उन्हें आत्म संतुष्टि  का अनुभव होता है। 

 मशर 175x300सीमा मिश्रा अपनी सारी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए, बिना किसी स्वार्थ के फेस मास्क बनाकर लोगों की सेवा में लगी हैं । जहां-जहां इन्होंने फेस मास्क बांटे हैं, वहां के लोगों ने भी इनके द्वारा बनाई गई फेस मास्क की क्वालिटी की प्रशंसा की है।

ऐसी कई महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में लोगों की सहायता में जुटी हुई हैं।  ऐसी महिलाओं से और लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि किसी भी विपत्ति का सामना हम आसानी से कर सकें।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502