: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

रांची में भारतीय मजदूर संघ झारखंड की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया

रांची में भारतीय मजदूर संघ झारखंड की ओर से स्थापना दिवस मनाया गयारांची, 23 जुलाई  : भारतीय मजदूर संघ झारखंड की ओर से प्रान्त कार्यालय धुर्वा रांची में स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संघ का ध्वज बदला गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भारत के महान क्रांतिकारी बाल गंगा धर तिलक जी के जन्मजयंती पर राष्ट्रऋषि स्व दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के मार्गदर्शन में आज से 65 वर्ष पूर्व हुआ था। इसकी स्थापना मज़दूरों दुनिया को एक करो के साथ साथ राष्ट्र का औद्योगिककरण और उद्योगों का श्रमिकरण पर बल देते आया है। मज़दूर संघ का मानना है कि राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम से ही भारत के श्रमिकों का कायाकल्प सम्भव है। उपरोक्त बाते अपने उद्घाटन सम्बोधन में मज़दूर संघ के बरिष्ठ कार्यकर्ता श्री निर्मल सिंह जी बोल रहे थे। प्रान्त संगठन मंत्री श्री ब्रजेश कुमार ने मज़दूर संघ की स्थापना और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी संस्कृति जिओ और जीने दो का भाव से अभिभूत है। हम दूसरे की रोटी छीनते नही है किंतु अपनी गंवाते भी नही यही भाव हम अपने श्रमिक बन्धुओं में भरते है। हम सिर्फ व्यक्ति की नही बल्कि व्यक्ति और उसके परिवार की सम्पूर्ण स्वास्थ्य की कामना यानी समृद्धि की बात करते है। भारत की उन्नति में ही हमारी प्रगति है।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री जीतू लोहरा, उपाध्यक्ष श्री सुनील पांडेय, राजपत्रित कर्मचारी संघ से श्री कृष्ण कांत सिंह,आदि ने स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं अर्पित किया। मंच संचालन श्री रामशंकर जी ने किया। एचईसी में कार्य करनेवाले अनेक कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर उपस्थित थे।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502