: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह – डॉ. आरएन सिंह

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह – डॉ. आरएन सिंहरांची, 22 जनवरी : बिहारवासियों में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई अपनी ओर से बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहता है। राज्य में भिक्षुक हो या अमीर; सभी श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनने में अपना समर्पण देना चाहते हैं। छातापुर के विधायक नीरज कुमार ‘बबलू’ एवं विधान पार्षद् नूतन सिंह ने ढाई-ढाई लाख रुपये की राशि समर्पित की। बिहार के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सहजानंद सिंह ने 1 लाख रूपये की समर्पण राशि दी।

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आर.एन. सिंह ने कतिपय मीडिया संस्थानों में प्रकाशित व प्रसारित खबर का खंडन करते हुए कहा कि समर्पण के लिए रसीद की कोई कमी नहीं है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. रसीद आती है और लोगों में बांट दी जाती है, फिर उसका हिसाब किया जाता है और रसीद व कूपन से प्राप्त राशि को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अधिकृत बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है। समिति के पास पर्याप्त रसीद व कूपन उपलब्ध है।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502