: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद महानगर ने हिंदू नव वर्ष मनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद महानगर ने हिंदू नव वर्ष मनायारांची, 23 मार्च :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद महानगर के द्वारा 22 मार्च को हीरापुर स्थिति झारखंड मैदान में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का कार्यक्रम किया स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के नियमित नगर भ्रमण किया जो झारखंड मैदान से आरंभ होकर हीरापुर हटिया मोर होते हुए रणधीर वर्मा चौक धनबाद हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए झील होटल होते हुए चौधरी दुकान के रास्ते होते हैं पुणे झारखंड मैदान पहुंची सैमसंग ने कार्यक्रम में एकल गीत और सुभाषित गाया

उसके पश्चात बौद्धिक कर्ता के रूप में माननीय अरुण जी क्षेत्र प्रचारक प्रमुख का उद्बोधन सभी को प्राप्त हुआ अरुण जी ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष के साथ ही संघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। ऐसे में वर्ष प्रतिपदा के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद महानगर ने हिंदू नव वर्ष मनायामनाया जाता है। बताया कि इस दिन राम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा। बताया कि संघ में संवाद तथा व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है। कहा कि संघ को राजनीतिक नजरिए से न देखें, बल्कि कार्य को देखें। स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है। जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है। समापन भारत माता की प्रार्थना के साथ हुआ ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद महानगर के संघचालक नित्यानंद पांडे जी, धनबाद महानगर के कार्यवाह पंकज सिंह ,जी सह विभाग कार्यवाह विक्रम जी, राकेश सुमन जी, राजेंद्र साहू जी एंव सभी नगर की नगर कार्यवाह उपस्थित रहे l


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502