: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

“राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प” पुस्तक का विमोचन, स्वाधीनता के नायकों की गाथाएं सम्मिलित 

“राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प” पुस्तक का विमोचन, स्वाधीनता के नायकों की गाथाएं सम्मिलित रांची, 30 जून भोपाल, विद्याभारती के मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी द्वारा लिखित पुस्तक “राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प” का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी, श्री रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष तथा चमू कृष्ण जी शास्त्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती के कर कमलों से हुआ।

पुस्तक का प्रकाशन हिंदी ग्रंथ अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया है। इसमें भारत के स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों एवं सेनानियों की जीवन गाथाएं हैं। पुस्तक का विमोचन विद्या भारती की केंद्रीय टोली बैठक, गोविंदनगर में किया गया।

विद्या भारती के अ. भा. संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महन्तो, अवनीश जी भटनागर अखिल भारतीय महामंत्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री भालचंद्र जी रावले, सह संगठन मंत्री डॉ आनंद जी राव, मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री तथा पुस्तक के लेखक निखिलेश जी महेश्वरी, प्रांतीय सह संगठन मंत्री अनिल जी अग्रवाल तथा प्रांत प्रमुख डॉ. रामकुमार भावसार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं देश भर से आए क्षेत्र संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।



Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502