: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

चित्रपट झारखंड कथा लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित : प्रथम पुरस्कार रोज़ उराँव को

चित्रपट झारखंड कथा लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित : प्रथम पुरस्कार रोज़ उराँव कोरांची, 18 अगस्त  : “चित्रपट झारखंड’’ सम्पूर्ण झारखंड राज्य में फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्साही युवक-युवतियों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। भारतीय संस्कृति और संस्कारयुक्त फ़िल्मों का निर्माण कर समाज को एक सही दिशा देने के उद्देश्य से ‘‘चित्रपट झारखंड’’ युवक-युवतियों को फिल्म निर्माण की तकनीक से बावस्ता करा रहा है ताकि वे भारतीय संस्कृति के अनुरूप फिल्म निर्माण कर सकें। पिछले दिनों 21 जुलाई को राँची में चित्रपट झारखंड के बैनर तले निःशुल्क फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें राँची के 25 उत्साही युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों द्वारा उन्हें फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखाई गई।
राँची के बाद निःशुल्क फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन जमशेदपुर, धनबाद और देवघर में निर्धारित है। प्रांत के अन्य ज़िलों में भी निःशुल्क फिल्म निर्माण कार्यशाला आयोजित होंगे। ऐसे कार्यशाला में प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए समय समय पर फिल्म निर्माण से संबंधित प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं ताकि फिल्म निर्माण के प्रति प्रशिक्षुओं की रूचि और निरंतरता बनी रहे।
इसी शृंखला के अन्तर्गत चित्रपट झारखंड के द्वारा राँची में प्रशिक्षित पच्चीसों प्रशिक्षुओं के लिये एक ‘‘कथा लेखन प्रतियोगिता’’ आयोजित की गई थी जिसका विषय था ‘स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ’। उनमें से तीन कथाओं को निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ माना।

प्रथम पुरस्कार : श्रीमती रोज़ उराँव, द्वितीय पुरस्कार : ओम कुमार मिश्रा और तृतीय पुरस्कार : मयंक मिश्रा को मिला।

निर्णायक मंडल के सदस्यों में सर्वश्री डाॅ॰ सुशील कुमार अंकन, (राँची), श्री राजेन्द्र प्रसाद (धनबाद) तथा श्री शैलेन्द्र भट्ट (राँची) थे, प्रतियोगिता के संयोजक जमशेदपुर के श्री नंदकुमार सिंह थे।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502