: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

युवाओं के प्रेरणा पुंज भगवान बिरसा मुंडा : गोपाल शर्मा

रांची, 10 जून : भगवान बिरसा मुण्डा के 121वीं बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से धरती आबा बिरसा मुंडा का नमन कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख गोपाल शर्मा ने कहा की धरती आबा बिरसा मुंडा युवाओं के प्रेरणा पुंज है। उनका बलिदान देश की अखण्डता एवं वनवासीयों के लिये आज भी प्रासंगिक है।

उक्त बातें बेबिनार के माध्यम से प्रांत स्तर के महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों, प्राध्यापकों एवं प्रबुद्ध जनों के बीच कही। उन्होंने कहा की भगवान बिरसा मुंडा चाहते तो अपना जीवन धर्मांतरित कर सुख चैन से बिता सकते थे। पंरतु उन्होंने संघर्ष का जीवन चुना। वो अंग्रेजों के बीच पले बढ़े। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मिशनरियों के बीच में हुई। फिर भी उन्होंने राष्ट्रभक्ति का जज्बा अपने अंदर जगाये रखा। उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध उलगुलान पारंपरिक भू व्यवस्था को जमींदारी व्यवस्था में बदलने के कारण किया। भगवान बिरसा ने अपनी सुधारवादी प्रक्रिया के तहत समाजिक जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने नैतिक आचरण की शुद्धता, आत्मसुधार और एकेश्वरवाद का उपदेश दिया। उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के अस्तित्व को अस्वीकारते हुये अपने अनुयायियों को सरकार को लगान न देने का आग्रह किया था। 1894 में अकाल के दौरान भगवान बिरसा ने वनवासीयों के लगान माफी के लिये आंदोलन चलाया। उन्होंने नारा दिया "अबुआ राज सतेरे जना, महारानी राज तुण्डु जना"।

बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन जी ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा उलगुलान के पुरोधा है। विपरित परिस्थिति में भी अपना स्वाभिमान,धर्म, राष्ट्रीयता से उन्होंने समझौता नहीं किया। अंग्रेजों एवं मिशनरियों के साजिश को पर्दाफाश किया।
आज हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। जनजागरण के माध्यम से उनके सपनों को साकार करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिये।
इस अवसर पर राँची महानगर घोष प्रमुख सुरज पाण्डेय जी ने अपने वंशी वादन से एवं संजय जी ने नागपुरी गीत से भगवान बिरसा मुण्डा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502