: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

निधि समर्पण अभियान को गति देने में मातृशक्ति की विशेष पहल 

निधि समर्पण अभियान को गति देने में मातृशक्ति की विशेष पहल रांची, 08 फरवरी : श्री राम मंदिर निर्माण हेतु पूरे विश्व में निधि  समर्पण का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है इसी दौरान 7 फरवरी  दिन रविवार को साहिबगंज नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय माधव निकेतन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं इसके अनुषंगिक संगठनों से जुड़ी मातृशक्ति ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र हेतु निधि समर्पण अभियान को गति देने के लिए एक बैठक किया उपस्थित मातृशक्ति में मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष शशि जाजोदिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार, जिला घोष प्रमुख कृष्ण बल्लभ कुमार सिंह, जिला संपर्क प्रमुख डॉ सुरेन्द्रनाथ तिवारी व्यवस्था में बालकिशोर कुमार, प्रमोद कुमार जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, संस्कार भारती के जिला मंत्री डॉक्टर ममता विद्यार्थी, राष्ट्र सेविका समिति की पिंकी देवी, पूजा देवी, पूनम तिवारी ,स्वाति सुमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह क्रीडा भारती  के उपाध्यक्ष नमिता शर्मा,  सरिता देवी, हेल्पिंग हैंण्डस ग्रूप से अन्नपूर्णा तिवारी, अमृता कुमारी विधा भारती से ज्योति मिश्रा।

सर्वप्रथम मातृशक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने मातृ शक्ति से निधि समर्पण हेतु जन जन तक पहुंचने का आह्वान किया। उसके बाद सभी मातृ शक्तियों ने संकल्प के साथ समर्पण राशि प्राप्ति हेतु अभियान चलाया।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502