: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

देश और समाज के लिए पवित्र दिन आए हैं : कड़िया मुंडा 

देश और समाज के लिए पवित्र दिन आए हैं : कड़िया मुंडा रांची, 06 फरवरी :  श्री राम जन्मभूमि निर्वाह निधि समर्पण समिति झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आज अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अभियान समिति के अध्यक्ष पद्मभूषण श्री कड़िया मुंडा जी की एवं संचालन अभियान प्रान्त प्रमुख डॉ० बिरेन्द्र साहु ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद्मभूषण श्री कड़िया मुंडा ने कहा देश और समाज के लिए पवित्र दिन आए हैं क्योंकि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण कार्य चलाया जा रहा है। यह हम सभी के जीवन के लिए उत्तम कार्य होगा। उन्होंने कहा समस्त हिंदू जनमानस को अपने सामर्थ्य के अनुकूल भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग कर जीवन का यथार्थ को पूर्ण करना चाहिए।
अभियान कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम ने कहा कार्यकर्ताओं के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। वे अपने बहुमूल्य समय को निकालकर समाज के बीच में जाएं और भगवान पुरुषोत्तम का संदेश को पहुंचाएं। उन्होंने कहा समाज के समस्त जनमानस अपने भाषा व प्रांत से ऊपर उठकर समर्पण भाव समर्पित करने के लिए आतुर हैं। कार्यकर्ता शीघ्रता के साथ उनके साथ संबंध स्थापित करते हुए उनका भी समर्पण राशि प्राप्त कर भगवान श्री राम के श्रीचरणों में समर्पित करें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सहसंचालक देवव्रत पहान ने कहा हजारों वर्ष की हिंदू समाज के श्रद्धा एवं संघर्ष के बाद भगवान पुरुषोत्तम राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ है, ऐसे पवित्र क्षणों का हम उपयोग करते हुए अपने आप को धन्य करें। पुण्य कार्य में सहभागी बनना, यह हमारे कर्मों का फल है। हमारे कर्म अच्छे रहे होंगे इसलिए भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के कार्य में हम जुटे हैं। सभी कार्यकर्ता तन्मयता के साथ जुड़कर कार्य को पूर्ण करें।
बैठक में क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा श्रद्धा से कार्य करने से लोगों के कार्य करने की गति बढ़ती है। विगत के संघर्ष रजोगुण प्रधान थे, अभी का कार्य तमोगुण आधारित है अर्थात हमें श्रद्धा के साथ कार्य को पूर्ण करना चाहिए। उन्होंने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम समस्त संसार के आदर्श हैं। श्रीराम एक आदर्श राजा, पुत्र, भाई, मित्र के मर्यादा को स्थापित किए थे। उन्होंने कहा भगवान श्री राम केवल किसी एक समुदाय अथवा समाज विशेष का नहीं फादर कामिल बुल्के जैसे साहित्यकार भी भगवान श्रीराम के चरित्र का गुणगान करते हुए उनके आदर्शों को प्रतिस्थापित किया है।
बैठक में समिति के सदस्यों को विभिन्न विभाग में अभियान की सफलता हेतु विशेष दायित्व दी गई। रांची विभाग के लिए श्री रामस्वरूप रुंगटा, पंचम सिंह, डॉ०जंग बहादुर पांडेय, राजीव रंजन मिश्रा, श्रीमती रेखा चक्रवर्ती, तुलसी भाई पटेल, ज्ञान प्रकाश जालान, मदन बागड़िया, शिव शंकर साहू , जमशेदपुर विभाग के लिए अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा व प्रणय दत्त, धनबाद विभाग के लिए प्रदीप वर्मा व रामावतार नरसरिया को, गुमला विभाग के लिए संदीप उराँव एवं छवि सिंह को, हजारीबाग विभाग के लिए कालीचरण सिंह, श्रद्धानंद सिंह, मधुसुधन दारूका व डॉ०विकास लाल को, साहिबगंज विभाग के लिए नाथू गाड़ी व जीतू पहन को, पलामू विभाग के लिए सत्येंद्र सिंह व प्रशांत कुमार खाका को, देवघर विभाग के लिए स्वामी भूतेशानंद जी महाराज व रामानंद तिवारी, उदय जी महाराज व डॉ०राजकिशोर हांसदा को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में समिति के अध्यक्ष पद्मभूषण श्री कड़िया मुंडा, कार्याध्यक्ष श्री तिलकराज मंगलम, मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, सहमंत्री राकेश लाल, देवव्रत पहान, पवन मंत्री, अशोक श्रीवास्तव ,उमेदमल जैन, राजीव रंजन मिश्रा, ज्ञान प्रकाश जलान, मदन बागड़िया, शिव शंकर साबू, नरेन्द्र लाखोटिया, मनोज कल्याणी, राजेंद्र कृष्णा, प्रनय दत्त, रामावतार नर्सरिया, संदीप उरांव, जीतू पहान, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत कुमार खाका, गंगा प्रसाद यादव, डॉ सतीश मिधा, अमर प्रसाद, सहित राँची महानगर के माननीय नगर संघचालकगण उपस्थित थे।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502