: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

पटाखों पर बैन के बजाय बीच का रास्ता आवश्यक : विहिप

पटाखों पर बैन के बजाय बीच का रास्ता आवश्यक : विहिपरांची, 12 नवम्बर : विश्व हिंदू परिषद ने राजस्थान सहित कुछ राज्यों में पटाखों पर रोक लगाने को उचित नहीं ठहराया। कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि आतिशबाजी और पटाखे दीपावली पर परम्परागत तरीके हैं। ऐसे में सरकारों को पटाखों पर बैन लगाने के बजाय बीच का रास्ता निकालना चाहिए था। मैं मानता हूं कि पर्यावरण की स्थिति गंभीर है और उसके साथ समझौता नहीं होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने रास्ता निकाला है, उसने कुछ दिन और कुछ समय तय किया था। कौन कौन से पटाखे चल सकते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। हरियाणा सरकार ने भी पटाखे चलाए जाने के लिए रात आठ से दस बजे तक का समय और त्यौहार तय कर दिए हैं। ऐसे में राजस्थान सहित अन्य राज्यों को भी सम्पूर्ण बैन के बजाय बीच का रास्ता निकालना चाहिए।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502