- Details
- Written by S.K. Azad , Edited by Bharat Bhushan
- Category: Jharkhand News
खेलकूद एवं पाठ्यक्रम सामग्री का वितरण महर्षि वाल्मीकि विकलांग एवं अनाथ कल्याण सेवाश्रम, सहेदा में : बुद्धा ट्रस्ट
रांची, 18 मार्च : 17 मार्च 2024 को लॉर्ड गौतम बुद्धा ट्रस्ट, कोकर के तत्वाधान में खेलकूद का सामान महर्षि वाल्मीकि विकलांग एवं अनाथ कल्याण सेवाश्रम, सहेदा, रांची में दिव्यांग एवं आर्थिक पिछड़े बच्चों के बीच मुख्य अतिथि श्यामेन्द्र कुमार अभिषेक के हाथों वितरण किया गया। कार्यक्रम अनंत राज के सहयोग से आयोजित किया गया। मौके पर सक्षम संस्थान रांची झारखंड के धीमहि प्रकोष्ठ की प्रवक्ता डॉ अनुराधा वत्स एवं काउंसलर (परामर्शदाता) बिना कुमारी उपस्थित रहीं। ट्रस्ट के संस्थापक भारत भूषण ने कहा कि दिव्यांगों के लिए भारत सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई है जानकारी के अभाव के कारण वह सुविधा दिव्यांगों तक पहुंच नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि डॉ अनुराधा जैसे लोगों के प्रयास से ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएं दिव्यांगों तक पहुंच सकती है।